Home उत्तर प्रदेश झांसी में तैनात एडीएम के निधन पर शोक की लहर

झांसी में तैनात एडीएम के निधन पर शोक की लहर

26
0

झांसी। जनपद में एडीएम नमामी पद पर रहे अशोक कुमार सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई। एडीएम अशोक कुमार सिंह जनपद झांसी में नमामी गंगे का कार्यभार देख रहे थे। कुछ दिन पूर्व हार्ट की तकलीफ होने पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। जहां डॉक्टर ने स्टेन फिट कर दी थी। उनका दोबारा चेकअप होना था। लखनऊ में रिचेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है। उनके निधन की खबर से समूचे प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here