Home उत्तर प्रदेश श्रावकों ने परिग्रह को त्याग करने का लिया संकल्प

श्रावकों ने परिग्रह को त्याग करने का लिया संकल्प

35
0

झांसी। महानगर के समस्त जिनालयों में पर्वाधिराज पर्युषण दसलक्षण पर्व के नौवें दिन “उत्तम आकिंचन धर्म” की भक्ति आराधना की गई।इस अवसर पर मेडिकल क्षेत्र की पहाड़ी स्थित श्री दिगम्बर जैन चंद्रोदय तीर्थ के समवसरण मंदिर में चतुर्दिक विराजमान अष्टम तीर्थंकर श्री चंद्रप्रभु भगवान का महामस्काभिषेक, शांतिधारा सौरभ जैन सर्वज्ञ के मंत्रोच्चार निर्देशन में मनोज जैन बॉबी, डॉ सचिन जैन, विवान जैन, शाश्वत जैन, सार्थक जैन, अंशुल जैन बघेरा, अंकित सर्राफ ने किया। श्रीमति निकिता जैन ने मंगल आरती कर महार्घ समर्पित किया। इस दौरान सौरभ जैन सर्वज्ञ ने उत्तम आकिंचन धर्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तम आकिंचन श्रेष्ठ गुण हैं। परिग्रह, चिंता- दुख के ही पर्याय है। छोटी सी फांस भी पूरे शरीर को वेदना पहुंचाती है उसी प्रकार लंगोटी का भी आवरण या लंगोटी की भी चाह दुख को देने वाली होती है।

यह मनुष्य, महाव्रत अर्थात निर्ग्रंथ दिगम्बर मुनि की मुद्रा को धारण किए बिना समता और सुख को प्राप्त नहीं कर सकता है। वे मुनिराज धन्य है जो दिगम्बर नग्न मुद्रा में रहकर तप करते हैं उनके चरणों की पूजा सुर-असुर आदि सभी करते हैं। घर में रहकर भी जो गृहस्थ तृष्णा को घटाते है तथा जिनको संसार में रुचि नहीं है, ऐसे जीवों का धन यद्यपि धन बुरा ही होता है, परोपकार ने लगने के कारण फिर भी अच्छा कहा गया है।*• प्रमाणिक पाठशाला के बच्चों ने विभिन्न मनमोहक धार्मिक प्रस्तुतियां दी*नगर के कटरा बाजार स्थित श्री अतिशयकारी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रमाणिक पाठशाला के बच्चों ने संगीतमय विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पाठशाला की शिक्षिकाएं श्रीमति संगीता जैन (मॉम्स बेकरी), नीतू जैन ओम, मीना जैन पड़रा, राखी जैन, प्रियंका जैन, दीप्ति जैन आदि उपस्थित रहीं। *• 17 सितम्बर को जैन दर्शन के बारहवें तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।*पंचायत मनोनीत सदस्य गौरव जैन ने बताया कि 17 सितम्बर को जैन दर्शन के बारहवें तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा एवं दसलक्षण पर्व के अंतिम दसवें दिन “उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म” की भक्ति आराधना की जाएगी।*• अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बड़ा मंदिर में होगा वार्षिक कलशाभिषेक* सकल दिगम्बर जैन समाज झांसी के प्रवक्ता सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में श्रीजी वार्षिक कलशाभिषेक होगा। जिसमें नगर की संपूर्ण जैन समाज उपस्थित रहेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here