Home उत्तर प्रदेश ध्वस्त विधुत आपूर्ति के विरोध में निकाली विधुत विभाग की ठठरी यात्रा,...

ध्वस्त विधुत आपूर्ति के विरोध में निकाली विधुत विभाग की ठठरी यात्रा, लोगों ने नारेबाजी कर जताया जमकर विरोध

23
0

झांसी। ध्वस्त व्यवस्था से दुखी लोगों में विधुत विभाग की ठठरी अर्थी यात्रा निकाल कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह मामला बरुआ सागर इलाके का है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग की ध्वस्त व्यवस्था से पूरा इलाका परेशान है, व्यापारियों का व्यापार नही हो पा रहा है।झांसी के बरुआसागर से आ रही है, जहा पिछले कई दिनों से ध्वस्त विधुत आपूर्ति से आक्रोशित हुए लोगों द्वारा विधुत विभाग की ठठरी यात्रा मातम धुन के साथ नगर में निकाली गई,नगरवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर की विधुत आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है,प्रतिदिन विधुत फाल्ट के नाम घंटो की अघोषित कटौती से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है।

ठठरी यात्रा की अगुवाई करते हुए हिंदूवादी नेता मनोज शर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सोनी के नेतृत्व में नगर के चोक बाजार से विधुत विभाग के मुख्य अभियंता की शव यात्रा निकाली गई,आरोप लगाते हुए कहा कि नगर की विधुत आपूर्ति आए दिन फाल्ट में हो जाती है,घंटो लाइन सही ना होने के साथ आए दिन केविल में आग लगना आम बात हो गई है।आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से लोगों ने बिजुरिया के दर्शन तक नही कर पाए हैं, लोगो में भारी आक्रोश बना हुआ है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here