Home Uncategorized फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते 24 घंटे बंद रहेगा मार्ग, यातयात...

फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते 24 घंटे बंद रहेगा मार्ग, यातयात विभाग ने जारी किया रूट मैप

64
0

 

झांसी। झांसी ग्वालियर हाइवे पर फ्लाई ओवर पर निर्माण कार्य के दौरान यह मार्ग 24 घण्टे के लिए बंद किया जाएगा। इससे आवागमन में राहगीरों को कोई समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए यातयात विभाग की और रूट डाइवर्जन कर मैप जारी किया है।

झांसी यातायात विभाग की और से जारी किए गए रूट डाइवर्जन चार्ट में बताया गया कि ग्वालियर झांसी फ्लाई ओवर ब्रिज पर 11 सितंबर की सुबह दस बजे से 12 सितंबर की सुबह दस बजे तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 24 घंटे के लिए मार्ग बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीकेडी चौराहे से ग्वालियर, दतिया, उन्नाव बालाजी मार्ग पर आने जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन वाहन को बीकेडी चौराहे से नई बस्ती पुलिस चौकी के बगल से बड़ी ईदगाह से दतिया गेट होते हुए गणेश चौराहे से अंसल कॉलोनी के पास से आने जाने का रास्ता बनाया गया है। इसी प्रकार उन्हें बताया कि भारी वाहन आवश्यक सेवा एव खाद सामग्री वाले वाहनों को शिवानी तिराहे से मेडिकल बाईपास से झांसी में एंट्री दी जाएगी। इसमें नो एंट्री के समय सभी भारी वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित रहे। केवल नो एंट्री के समय मेडिकल बाईपास से आवश्यक वस्तु, खाद्य सामग्री वाले वाहनों की एंट्री रहेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here