
झांसी। अलग अलग दो स्थानों पर शिक्षा मित्र ने तथा एक स्थान पर किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण शिक्षा मित्र का पत्नी से न्यायालय में चल रहा विवाद और किसान का जमीन बेचने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी पंकज वर्मा हसारी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है साथ ही वह बीएलओ भी है। देर रात करीब एक बजे उसके साथियों ने पंकज की स्कूटी स्कूल के बाहर खड़ी देखी इस पर वह उसे देखने स्कूल के अंदर गए तो देखा पंकज का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पंकज का उसकी पत्नी से से न्यायालय में पांच वर्षो से विवाद चल रहा था। साथ ही किसी और के दोनो के बीच आ जाने से संबंधों में खटास हो गई थी।

इसी वियोग के चलते पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशव पुरा में आज तड़के पांच बजे 45 वर्षीय किसान जय प्रकाश ने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश ने फांसी इसलिए लगाई है क्योंकि उसका जमीन का विवाद चल रहा है। वह पहले जमीन बेच चुका जिसका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा







