Home उत्तर प्रदेश रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सरदार कुलबंत सिंह

रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सरदार कुलबंत सिंह

27
0

झांसी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के अनुमोदन पर, प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) एवं पूर्व विधायक दिलनवाज खान तथा प्रदेश प्रवक्ता अंचल अडजरिया के निर्देश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष (बुंदेलखंड क्षेत्र) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लियाक़त अली के द्वारा सरदार कुलबंत सिंह को झांसी महानगर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया। गुरुवार को रेलवे पेंशनर भवन सीपरी बाजार में राष्ट्रीय लोक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि अंचल अडजरिया ने सरदार कुलवंत सिंह खालसा को नियुक्ति पत्र दे कर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ झांसी महानगर की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर कुलवंत सिंह से आशा की गई कि वह शीघ्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की पूरी कमेटी गठित कर टीम को शपथ दिलवाएंगे। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से प्रदेश में राज्य एससी एसटी आयोग में राष्ट्रीय लोकदल से नरेंद्र कुमार को सदस्य बनाए जाने पिछड़ा वर्ग में राष्ट्रीय लोकदल से राजेंद्र कुमार को सदस्य बनाए जाने एवं राज्य महिला आयोग में मनीषा अहलावत, प्रियंका को सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार ज्ञापित किया गया। तीनों आयोग में राष्ट्रीय लोक दल के सदस्य बनने से कार्यकर्ताओं को कार्य करने में सहूलियत होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव ने एवम संचालन जिला संगठन महामंत्री मनीष वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल त्रिपाठी, महामंत्री सचेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह बुंदेला, संदीप सोनी, सुरेन्द्र यादव, सचिव नीरज प्रजापति, यश झा, मोहित कुमार,रंजीत रायकवार, विनय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राज जाट, अशोक शर्मा, शुभम जैन, अर्पित शर्मा, संजू अहिरवार, पुष्पेंद्र शर्मा, गौरव राय, अर्पण श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here