
झांसी। प्लॉट पर हो रहे निर्माण कार्य को एक महिला ने अवैध कब्जा बताते हुए उसे रुकवाने की मांग करते हुए पुलिस ओर प्रशासन को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कब्जा करने वाले दबंग लोग है।जानकारी के मुताबिक पाल कॉलोनी सिमर्धा पाल कॉलोनी निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए कि शिवानी होटल के पीछे उसका एक प्लाट पड़ा है।

जिस पर कुछ दबंग लोग अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे है। उसने बताया कि बुधवार को पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेकिन गुरुवार से फिर दबंगई के बल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उसने जिला प्रशासन व पुलिस से मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच करा ली जाए। जो दोषी है उस पर कार्यवाही की जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






