Home उत्तर प्रदेश झूठी लोकेशन देने में फसे चौकी प्रभारी हुए लाइन हाजिर

झूठी लोकेशन देने में फसे चौकी प्रभारी हुए लाइन हाजिर

41
0

झांसी। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसएसपी शिवहरि मीना खुद सड़कों पर उतर कर चैक कर रहे ओर मौके पर पहुंच कर चौकी प्रभारियों की लोकेशन ले रहे, अपनी गलत लोकेशन देने के चक्कर में फसे चौकी प्रभारी को एसएसपी ने तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी शिवहरि मीना ने शहर को कानून व्यवस्था को चैक करने के लिए खुद चौकी प्रभारियों के चैकिंग पॉइट पहुंचे और उनकी लोकेशन ली। इसी क्रम में अपनी झूठी लोकेशन देने में फस गए चौकी प्रभारी। दर असल एसएसपी शिवहरि मीना आज सुबह चित्रा चौराहा पहुंचे और वहां चौकी प्रभारी प्वाइंट पर नही मिले। इस पर उन्होंने चौकी प्रभारी से सेट के जरिए लोकेशन मांगी, जिस पर चौकी प्रभारी ने अपनी लोकेशन चैकिंग पॉइट पर दी। एसएसपी ने अपनी झूठी लोकेशन देने ओर समय पर ड्यूटी प्वाइंट पर न पहुंचने पर सीपरी थाना की चमन गंज चौकी प्रभारी अंकित राजावत को लाइन हाजिर कर दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here