Home उत्तर प्रदेश कूड़ा घर से हवा में जहर फैल रहा, महापौर से करेंगे बात...

कूड़ा घर से हवा में जहर फैल रहा, महापौर से करेंगे बात : प्रियंका साहू

17
0

झांसी। नगर निगम की उपसभा पति प्रियंका साहू ने कहा कि बिजौली की हवा में जहर फैल रहा है। इसका मुख्य कारण खतियों में शहर भर का कचरा डाला जा रहा है। यह खनतीया पूरी तरह से दल दल बन चुकी है। अगर इसमें कोई गिरा तो उसका जिंदा बचना मुस्किल है। साथ ही उन्होंने कहा कि कचरा घर से पूरे बिजौली अधिक आबादी वाले क्षेत्र में दुर्गंध बीमारी फेल रही है। इस कूड़ा घर से वहां की हवा में जहर फैल रहा है। उन्होंने कहा कि बिजौली में बने सोलेड बेस्ट प्लांट भी गुणवत्ता पूर्ण नही बना है। उन्होंने कहा इस पर जानकारी की गई तो बताया गया कि अभी ट्रायल चल रहा है। नगर निगम उपसभा पति ने कहा कि वह महापौर और नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान कराएंगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here