Home उत्तर प्रदेश रेल की पटरियों पर अज्ञात बृद्ध महिला का शव मिला शिनाख्त नहीं...

रेल की पटरियों पर अज्ञात बृद्ध महिला का शव मिला शिनाख्त नहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा

37
0

झांसी। थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली और बल्लमपुर के बीच से निकली रेल लाइन पर 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई आसपास के लोगों ने शव पड़े होने की जानकारी बिजौली पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शव के शिनाख्त कराई लेकिन कोई भी महिला को नहीं पहचान सका महिला पीले रंग की छींटदार धोती एवं गहरे हरे रंग का पेटीकोट पहने हुए हैं सिर पर गहरा घाव हो गया है लोगों का कहना है कि वृद्ध महिला रेल की पटरियों को पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गई होगी जिससे उसकी मौत हो गई फिल्हाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडीकल कालेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी बिनीत कुमार ने बताया कि बल्लमपुर और बिजौली के बीच लगभग 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला है शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं शव को मेडीकल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here