Home उत्तर प्रदेश भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जन्मदिन गौरव सम्मान दिवस...

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जन्मदिन गौरव सम्मान दिवस के रुप में मनाया जायेगा

30
0

झांसी। उप निदेशक राजकीय संग्रहालय झांसी द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का 137 वाँ जन्म दिवस, मंगलवार 10 सितम्बर 2024 को है। विगत 02 दशक में देश भर में संयोजकों द्वारा आयोजित जन्म दिवस समारोहों में 17-18 लाख लोगों ने पंडित पन्त जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होने बताया कि प्रत्येक वर्ष जन्म दिवस समारोह में पम्परा के अनुसार अनेक विशिष्ट एवं गणमान्य महानुभाव, स्वतंत्रता सैनानी, पूर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, कूटनीतिज्ञ इत्यादि यथा पूर्व रक्षामंत्री के0सी0 पन्त एवं श्रीमती इला पन्त सांसद 12वीं लोकसभा, अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे हैं। श्रद्धांजलि समारोहों के कुछ यादगार पलों को सोशल मीडिया के पेज www.faceook.com/pantpath में शामिल किया गया है, जिसे 8,84,000 से ज्यादा लोग फोलो कर रहे हैं। वेबसाइट www.pantpath.org को जल्दी ही लांच किया जायेगा। उन्होने बताया कि गतवर्ष भी भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी का 136 वां जन्म दिवस समारोह सम्पूर्ण भारत में लगभग 70 स्थानों पर मनाया गया, जिसमें दिल्ली, लखनऊ, बरेली, प्रयागराज, नैनीताल, पन्तनगर एवं पंडित पन्त जी की जन्मस्थली खँूट प्रमुख थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here