Home उत्तर प्रदेश न्यायलय के स्थगन के बाद भी विपक्षी कर रहे जमीन पर खेती,...

न्यायलय के स्थगन के बाद भी विपक्षी कर रहे जमीन पर खेती, पीड़ित ने प्रशासन से की आदेश का पालन कराने की मांग

38
0

झांसी। मंडलायुक्त की आदलत से 15, जुलाई 2024 को आदेश होने के बावजूद भी विपक्षी जमीन पर खेती किसानी कर रहे इसकी वह कई बार सूचना देकर खेती रुकवाने की मांग कर चुके हैं।तहसील तेहरौली के ग्राम भिटौरा निवासी श्रीमती रामवती ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए बताया कि उनका पारिवारिक विवाद उप जिलाधिकारी की अदालत में चल रहा था। इसके बाद इसी मुकदमे में स्थगन का आदेश होने के बाद मंडलायुक्त की आदलत में अपील की गई। इस अपील पर 15 जुलाई 2024 को पूर्व में उप जिलाधिकारी की अदालत द्वारा दिए गए स्थगन आदेश का प्रभावी तरीके से पालन कराए जाने का आदेश दिया था। उनका आरोप है कि अदालत का आदेश न मानते हुए विपक्षी लगातार उत्पीड़न कर रहे है और जमीन पर खेती किसानी कर रहे इसकी वह कई बार लिखित सूचना दे चुका है, लेकिन कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here