Home Uncategorized अग्निकांड में झुलसे परिजनों से मिले भाजपा नेता अमित साहू, प्रशासन से...

अग्निकांड में झुलसे परिजनों से मिले भाजपा नेता अमित साहू, प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का दिया भरोसा

46
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय मोहल्ला में आज तड़के शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में हुई अग्निकांड की घटना में झुलसे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अमित साहू उनके निवास और अस्पताल में भर्ती झुलसे परिजनों से मिले। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें परिवार को प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।बुधवार को सराय मोहल्ला स्थित मस्जिद के पास रमेश साहू के मकान में आज अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से रमेश साहू के पुत्र राजा साहू एवं उनकी पत्नी श्रीमती बबीता साहू घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की सहायता के लिए शासन-प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।अमित साहू ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।

घटनास्थल पर आकाश साहू, तलविंदर सरदार, विराज राजपूत, मुदित साहू, ललित साहू सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here