Home उत्तर प्रदेश जमीन कारोबारी को पीटने के मामले में महिलाओं समेत पांच के खिलाफ...

जमीन कारोबारी को पीटने के मामले में महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

41
0

झांसी। शोशल मीडिया पर महिला ओर युवकों द्वारा जमीन कारोबारी के साथ की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के गोला कुआ व हाल द्वारिका पुरी निवासी राजेंद्र कुमार ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसे किसी जमीन के मामले में बुधवार को शिवाजी नगर स्थित सीपी पैलेस बुलाया गया था। जहां पर पहले से मौजूद स्वेता पारासर, ओर उसके साथ आई दो तीन महिलाओं और युवकों ने अकारण ही उसे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसमे उसे गंभीर चोट आई है। उसने बताया कि सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने जमीन कारोबारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वही पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। आपको बता दे कि सीपी पैलेस पर बुधवार को जमीन कारोबारी राजेंद्र उर्फ राजू वरसैया के साथ महिला ओर युवकों ने मारपीट की थी। जिसका वीडियो गुरुवार को शोशल माफिया पर वायरल हुआ था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here