झांसी। एक महिला ने एक युवक सात साल तक शादी का झांसा देकर बलात्कार करने ओर पंचायत में पत्नी के रूप में स्वीकार करने के बाद घर से भगा देने का आरोप लगाया है।तहसील टहरौली के थाना उल्दन ग्राम बिजना निवासी महिला ने पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का आश्वासन देकर सात साल से उसे अपने साथ रखे हुए है। उसका आरोप है कि लगातार वह उसके साथ बलात्कार करता चला आ रहा। जिससे उसे एक लड़का हुआ था। महिला ने बताया कि पिछले माह दबाव डालने पर युवक उसे अपने साथ शादी करने की बात कहकर दिल्ली ले गया जहां उसे बेचने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि वह उसे छोड़ कर भाग आया। किसी प्रकार वह झांसी गांव पहुंची और गांव के लोगों को यह बात बताई। तब जाकर पंचायत में फैसला होने के बाद युवक और उसके परिजन उसे बहु पत्नी के रूप में स्वीकार कर अपने घर ले गए। जहां उन्होंने उसे खाने में गलत दवा दे दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। उसका आरोप है कि उसे घर से निकाल दिया है। उसने पुलिस अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






