झांसी। विकास के नाम पर लहर गिर्द प्रथम में खोदी गई पुलिया से क्षेत्रवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में नाली का पानी घरों में जा रहा है। साथ ही लोग अपने वाहन भी नही निकाल पा रहे ओर न ही पैदल चल पा रहे है।सीपरी बाजार के लहर गिर्द प्रथम वार्ड नम्बर 23 में विजन हाइट के पास रहने वाले लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने विकास करने के नाम पर नाली के ऊपर बनी पुलिया खोद डाली। जिससे नाली का पानी बरसात में सड़कों से होते हुए घरों में घुस रहा। यही नहीं लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग अपने वाहनों को लेकर और पैदल भी नही निकल पा रहे है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है। एक और जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दे रहे। वही विभागीय लापरवाही के चलते सड़के तो बन नही पा रही बनी बनाई सड़के और पुलिया तोड़कर विकास को खंडित कर रहे है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






