झांसी। रेलवे सलाहकार समिति की सदस्य प्रीति शर्मा ने परीक्षा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से संबंधित समस्याओं को दूर करने और सुविधाओं को बढ़ाए जाने पर चर्चा की। आज रेलवे सलाहकार समिति सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा ने पारीछा सब स्टेशन पहुंचकर सर्वप्रथम स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने यात्रियों के लिए स्टेशन पर किन किन आवश्यकताओं का होना अनिवार्य है। वहाँ विद्युत व्यवस्था,,शीतल जल की व्यवस्था , अप्रोच रोड की मरम्मत ,वहाँ बैठने की व्यवस्था ,स्टेशन पर साफ़ सफ़ाई ,उन कार्यों की भी जानकारी ली। वही उन्होंने कितने कार्य पूर्ण हुए कितने लंबित हैं जैसे वाटर कूलर की मांग, फेंसिंग जिससे की आवारा जानवरों की समस्या दूर हो। इन सभी जानकारी प्राप्त होने के उपरांत स्टेशन मैनेजर एवं स्टाफ़ के साथ बैठक में उन सभी सुझावों को साझा किया । जिसमें कुछ आवश्यक ट्रेनों का स्टॉपेज,, जैसे इंटरसिटी कानपुर, लखनऊ का स्टॉपेज बनाए जाने को प्रथिमिकता से नोट कराया गया, जिससे रेलवे स्टेशन का लाभ स्थानीय लोग ले सके। इस प्रकार वहां यात्रियों का आवागमन सुचारू रूप से हो।सुझावों को रेलवे संबंधित विभाग को भेज कर उन कार्यों को पूरा कराएंगी ।अगली बैठक में कार्यों में कितनी प्रगति है उनका निरीक्षण किया जाएगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





