Home उत्तर प्रदेश साहित्य समागम आज, आएंगे देश के शीर्ष साहित्यकार मंडलीय सम्मेलन की तैयारियों...

साहित्य समागम आज, आएंगे देश के शीर्ष साहित्यकार मंडलीय सम्मेलन की तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक, सोंपी गई जिम्मेदारियां

29
0

झाँसी।साहित्य एवं साहित्यकारों के लिये समर्पित 21जुलाई को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के मण्डलीय (झॉसी, जालौन, ललितपुर) 21 जुलाई रविवार को होने वाले सम्मेलन की तैयारी अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सोंपी गई। सम्मलेन राजकीय संग्रहालय में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित किया गया है। सम्मेलन सायं 6:00 बजे कवि गोष्ठी के साथ समाप्त होगा। बैठक की अध्यक्षता संस्था के जिला उपाध्यक्ष सी वी राय तरुण ने की बैठक में अर्जुन सिंह चाँद,वैभव दुबे, संजीव दुबे, रिपु सूदन नामदेव,सी बी राय तरुण, देवेंद्र नटखट, संजय राष्ट्रवादी, प्रमोद खरे, हितेश विश्वा, मोनिका पांडेय, प्रताप नारायण दुबे, अजय साहू, जब्बार शारिब, डॉ मकीन सिद्दीकी, उस्मान अस्क, आरिफ उमर, पीके भटनागर शामिल हुए।बैठक में अब तक की तैयारी की समीक्षा की गई एवं दी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से पूरे करने को कहा गया है जिससे सम्मेलन में आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों को सबसे पहले पंजीकरण किया जाएगा।सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पौत्र एवं झांसी इकाई के संरक्षक इं० सौरभ गुप्त करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शंकर सिंह कवि एवं साहित्यकार एआरटीओ बांदा होंगे।विशिष्ट अतिथि पार्षद एवं नगर निगम के पूर्व उपसभापति दिनेश प्रताप सिंह बुन्देला बंटी राजा होंगे। सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार शामिल होंगे इनमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विष्णु सक्सेना,राष्ट्रीय संयोजक सर्वेश अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम श्रीवास्तव, संस्था के उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज उत्तर प्रदेश के समन्वयक गिरधर खरे, प्रदेश मंत्री कवियत्री श्रीमती सुमन दुबे,श्रीमती सोनरुपा विशाल संगठन मंत्री,मुकुल महान कोषाध्यक्ष,गजेन्द्र प्रियांशु प्रांतीय सदस्य विशेष रूप से शामिल होंगें रिपु सूदन नामदेव प्रचार सचिव उत्तर प्रदेश साहित्य सभा झांसी

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here