Home उत्तर प्रदेश तहसील में दो पक्ष में जमकर मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष से...

तहसील में दो पक्ष में जमकर मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोगों पर की कार्यवाही

35
0

झांसी। न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे की तारीख पेशी पर पहुंचे एक हीं परिवार के दो पक्ष में मारपीट हो गई। घटना से वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्ष से आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग की कार्यवाही कर दी है। वही घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे महिला के साथ पुरुषों द्वारा बेरहमी से मारपीट की जा रही है।जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के दो पक्ष का संपत्ति को लेकर नई तहसील स्थित न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस मुकदमे की आज तारीख थी। जिस पर दोनो पक्ष न्यायालय परिसर में मौजूद थे। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष से महिला के साथ आए वृद्ध को दूसरे पक्ष के युवकों ने जमीन पर पटक दिया और मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आई महिला को भी जमकर मारपीट की। इस दौरान महिला के साथ मारपीट होते देख महिला के साथ मौजूद युवक और महिला ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट शुरू कर दी। घटना से तहसील परिसर में हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्ष को पकड़ लिया और थाने लाकर दोनो पक्ष के आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया है। इस घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here