Home Uncategorized मानक विहीन बने शिक्षण संस्था, पीजी पर हो कार्यवाही, छात्र छात्राओं की...

मानक विहीन बने शिक्षण संस्था, पीजी पर हो कार्यवाही, छात्र छात्राओं की सुरक्षा के लिए टीम गठित करने की मांग

26
0

 

झांसी महानगर के जर्जर भवनों, छात्रा वास, एवं निजी पीजी में रह रहे छात्र छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सह मंत्री श्याम जी शर्मा के नेतृत्व में दर्जन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग करते हुए बताया कि झांसी महानगर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में से एक बड़ा केंद्र है। दिल्ली में पीजी की धराशाही हुई इमारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने झांसी में चल रहे प्राइवेट, सरकारी शिक्षण संस्था, पीजी, हॉस्टल आदि की।इमारत जर्जर भवनों के लिए एक टीम गठित कर जांच कराई जाए। जिससे आगे चल कर दिल्ली जैसी घटना न घटे। उन्होंने कहा बिना मानक चल रहे हॉस्टल, पीजी, पर कार्यवाही की जाए। जर्जर भवनों में संचालित पीजी, शिक्षण संस्था को बंद कराया जाए। छात्र छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक आपात कालीन हेल्प लाइन नम्बर जारी किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here