Home Uncategorized बलात्कार में असफल दबंगों ने किशोरी के मुंह में डाला तेजाब

बलात्कार में असफल दबंगों ने किशोरी के मुंह में डाला तेजाब

27
0

झांसी। बलात्कार करने की कोशिश कर रहे दबंग जब किशोरी के विरोध करने और चीखने चिल्लाने पर असफल हो गए तो उसके मुंह में तेजाब डाल दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बेहोशी की हालत में पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वही परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया है।जानकारी के मुताबिक देव लाल चोबे का अखाड़ा निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 6 जुलाई 2024 को वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने गए थे। घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। तभी उसकी सहेली घर आई और उनकी पुत्री को मेंहदी लगवाने की बात कहकर अपने साथ नारायण बाग ले गई। शिकायत कर्ता का आरोप है कि वहां दो युवक शिवाजी नगर सीपी पैलेस निवासी तथा सागर गेट निवासी मिले और उसकी पुत्री को जबरन नारायण बाग के अंदर ले जाकर बलात्कार करने का प्रयास करने लगे पुत्री के चीखने चिल्लाने शोर मचाने पर दोनो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मुंह में तेजाब डाल कर भाग गए। इस घटना से उसकी पुत्री बेहोश हो गई। इस घटना की जानकारी पुत्री की सहेली ने मोबाइल फोन के द्वारा दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचा तो पुत्री बेहोश पड़ी थी उसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया। शिकायत कर्ता ने बताया कि जब पुत्री को होश आया तो उसने कागज पर लिखकर पूरी घटना बताई। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here