Home उत्तर प्रदेश दहेज लोभी विदेशी सॉफ्ट वेयर इंजीनियर आचरण जैन सहित परिजनों पर मुकदमा

दहेज लोभी विदेशी सॉफ्ट वेयर इंजीनियर आचरण जैन सहित परिजनों पर मुकदमा

23
0

झांसी। विदेश में सॉफ्ट वेयर इंजीनियर के पद पर तैनात युवक और उसके परिजन केवल इसलिए दुल्हन के दरवाजे पर बारात नही लेकर पहुंचे क्योंकि उनके मन में लालच आ गया था। उन्होंने बारात ले जाने से पहले दहेज में अतिरिक्त रूपयो की मांग की। इधर दुल्हन पक्ष बारात की तैयारी में उनका स्वागत सत्कार करने के लिए बैठा रहा लेकिन दूल्हा पक्ष बारात लेकर नही पहुंचे। इस पर दुल्हन पक्ष थाना कोतवाली पहुंचे और दहेज लोभी विदेशी सॉफ्ट वेयर इंजीनियर सहित उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इधर पुलिस ने लड़का पक्ष आचरण जैन की ओर से दुल्हन पक्ष के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।मामला बताया गया कि छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी आकृति जैन की शादी झाँसी के विदेश में सॉफ्टवेयर इंजिनियर आचरण जैन से चार माह पहले तय हुई थी। शादी की तारीख 11 जुलाई तय हुई थी। तीन दिन पहले लगन की रस्म हुई। आज झाँसी के एक विवाहघर में मेंहदी व हल्दी की रस्म सहित अन्य रस्मे हुई और दोपहर का खाना हुआ। दुल्हन का आरोप है कि इसके बाद दुल्हा अचानक गायब हो गया। ज़ब शाम हुई तो जयमाला, फेरों के लिए उसे बुलाया गया तो परिवार वालों ने अचानक दहेज में एक करोड़ रुपयों की डिमांड क़र दी। बस इसी बात से खलल पड़ गया। वहीं दुल्हे का कहना है कि दुल्हन ने सजावट व अन्य इंतजाम को लेकर उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार किया, जिससे विवाद व मारपीट हुई । फिलहाल दोनों पक्ष अब शादी न करने और एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर तहरीर लेकर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here