Home Uncategorized शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो मंजिला मकान तक पहुंची, तीन झुलसे

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो मंजिला मकान तक पहुंची, तीन झुलसे

55
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय मोहल्ला में तड़के उस समय हड़कंप मच गया। जब एक दो मंजिला मकान से धुआं का गुबार के साथ आग की लपटे निकलने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही दो स्कूटी भी जलकर राख हो गई। वही परिवार के तीन सदस्य आग की लपटों से झुलस गए। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आस पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय मोहल्ला में रहने वाले रमेश साहू के मकान में बिजली के बोर्ड से हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग का बड़ा रूप ले लिया। आग दो मंजिला मकान में पहुंच गई। कमरे में मौजूद लोगों ने आग की पलटे देखी तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन में आस पास के लोगों ने आग बुझाने और कमरे में लगी आग के बीच घिरे लोगों को बचाने का प्रयास करते हुए पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस आगजनी की घटना में घर के अंदर मौजूद तीन लोग झुलस गए साथ ही गृहस्थी का सामान सहित दो स्कूटी जलकर राख हो गई। प्रिंस साहू ने बताया कि इस आगजनी की घटना में कमरे में मौजूद उसके पिता रमेश, मां श्रीमती बबीता, और भाई झुलस गए। आग का कारण बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग भड़की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here