Home उत्तर प्रदेश 110 नव चयनित लेखपालों को मिले नियुक्ति पत्र, नियुक्ति पत्र पाकर खिले...

110 नव चयनित लेखपालों को मिले नियुक्ति पत्र, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, आख्या और पैमाईश के कार्यों में आएगी तेजी

25
0

झांसी। यूपीएसएसएससी द्वारा झांसी में चयनित 110 लेखपालों को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र पाकर नव नियुक्त लेखपालों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। वही जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपालों के कई पद खाली थे, नव नियुक्तियां होने से अब पैमाईश और आख्या के कार्यों में तेजी आएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में नव नियुक्त 110 लेखपालों को उनका नियुक्ति पत्र मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष और गरौठा विधायक जवाहर लाल रहाउत की उपस्थिति में सौंपा गया। जिसमे 15 झांसी, 24 गरौठा, 22 मोठ, 28 मऊरानीपुर, 21 तेहरौली तहसील को मिले। मंडलायुक्त सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नव चयनित लेखपालों को बधाई दी। नियुक्ति पत्र देते समय कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों दायित्व का पालन करेंगे। जन मानस की सेवा में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। नियुक्ति पाने वाले चयनित ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है कि निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ परीक्षा हुई। इस दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारी और समाज सेविका डॉक्टर नीति शास्त्री उपस्थित रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here