Home उत्तर प्रदेश लो.ज.स.पा में गुलाब सिंह बने प्रदेश, अशोक बने मंडल अध्यक्ष

लो.ज.स.पा में गुलाब सिंह बने प्रदेश, अशोक बने मंडल अध्यक्ष

23
0

झांसी। लोक जनशक्ति पार्टी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बनाए गए पदाधिकारियों का आज स्वागत सम्मान किया गया। शिवाजी नगर स्थित एक स्कूल के आयोजित किए गए कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर गुलाब सिंह को प्रदेश अध्यक्ष और अशोक कुमार को मंडल अध्यक्ष, मोहम्मद अकरम को जिला प्रभारी बनाया गया है। सभी मनोनित पदाधिकार्यो का आज स्वागत सम्मान किया गया। अजीत सिंह ने बताया कि पार्टी का विस्तारीकरण किया जायेगा साथ ही जनहित की समस्याओं और मुद्दो को लेकर लगातार संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान संजय दुबे, शेर सिंह, नन्ना पहलवान, काली चरण आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here