
झांसी। प्रजन्न अवस्था होने पर प्रदेश सरकार द्वारा मछलियों के शिकार पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद मछलियों का नदी तालाबों में खुलेआम शिकार कर बाजारों में चिन्हित स्थानों पर उनकी बिक्री की जा रही है। जिम्मेदार विभाग जान कर अंजान बना हुआ है।अभी गत दिनों पूर्व जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा था कि प्रजन्न अवस्था में आने के बाद माह जुलाई में मछलियों का शिकार बंद रहेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को इसका कढ़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके मछलियों का ठेकदारों द्वारा नदी तालाबों से खुलेआम शिकार किया जा रहा है। ठेकेदार सुबह से ही शिकार शुरू करवा देते है। इसके बाद शहर के चिन्हित स्थान सीपरी बाजार के होटल हाईवे के सामने लगने वाली मंडी, शिवपुरी रोड पर शमशान घाट के आगे रायकवार मार्केट के पास, नंदन पुरा पुलिया, आंतियां तालाब, बस स्टेंड के पीछे, ओरछा गेट अंदर छनियापुरा में शाम होते ही मार्केट सजा कर मछलियों की बिक्री शुरू हो जाति है। इस और जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






