Home उत्तर प्रदेश दिवंगत रेल कर्मी की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

दिवंगत रेल कर्मी की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

30
0

झांसी। कार्य के दौरान दिवंगत हुए रेल कर्मी की पत्नी को रेल अधिकारियों ने दी आर्थिक सहायता। सोमवार को अधिकारियों ने अपने कार्य क्षेत्र पर कार्य करते हुए दिवंगत हुए साथी रामस्वरुप कुशवाह कांटे वाला ‘ए’ के परिवार हेतु तत्काल आर्थिक सहायता के रुप में,मंडल के समस्त विभागों के द्वारा जो भी नकद राशि प्राप्त हुई थी, उस राशि रुपया एक लाख इक्कयासी हजार छै सौ त्रिहेत्तर मात्र रु 181673/-आज वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के करकमलों द्वारा, दिवंगत रामस्वरुप कुशवाह जी की पत्नि को,उसके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में, चेक द्वारा प्रदान की गई! उक्त राशि में रुपया एक लाख साठ हजार छै सौ त्रिहेत्तर रुपये मंडल के समस्त विभागों के अफसरों द्वारा और रुपया इक्कीस हजार(21000/-) शशिकांत त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया! आर के शर्मा (टीआई),,मनोज कुमार सैनी(सीवाईएम),डीके श्रीवास्तव(एरिया कंट्रोलर) तथा अनिल कपूर यार्ड मास्टर द्वारा व.म.परि.प्रब. त्रिपाठी जी तथा मंडल के उन समस्त रेल साथी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here