झांसी। जनपद झांसी में पहली बार दो दिवसीय आयोजन में न्याय अधिकार चौपाल और संत समागम का आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में न्याय अधिकार चौपाल भारत ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संरक्षक बी एल भास्कर, नीलम एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि झांसी में पहली बार ट्रस्ट के तत्वावधान में पंडित दीन दयाल सभागार में छह व सात जुलाई 2024 को न्याय अधिकार चौपाल और संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त संत महापुरुष, विध्वंजन, के साथ ही उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय में विशिष्ट स्थान रखने वाले विद्वान उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में देश के आम नागरिक, गरीब, आश्रित, पीड़ित, हर वर्ग के व्यक्ति के रोजगार, पीड़ित को न्याय, आदि विषय पर उनका हक उन्हे दिलाने के विषय पर चर्चा होगी। सरमेंद्र गुप्ता, डॉक्टर तुलसीराम आर्य, किशोर वर्मा, गंगाराम बाबा, शिवम आर्य, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






