झांसी। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने झांसी पहुंची भारतीय जनता पार्टी की झांसी प्रभारी बैबी रानी मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कही कोई ग्राफ नही गिरा है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार है और 2027 में भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने हाथरस वाली घटना पर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज भी शामिल है। जांच रिपोर्ट में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






