झांसी। पुरानी तहसील में रजिस्ट्री कराने को लेकर दो पक्ष में लेन देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्ष में जमकर मारपीट गुत्थम गुत्था हो गई। यह घटना देख वहां भगदड़ मच गई। विवाद करने वालों के साथ आए लोगों ने दोनो पक्ष को अलग अलग कर समझा बुझा कर मामला शांत कराया।नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील में दो पक्ष बुधवार की सुबह किसी जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे। जहां कुछ देर बाद लेन देन को लेकर दोनो पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। दोनो पक्ष एक दूसरे को मारपीट करने लगे। जिससे वहां अशांति का माहौल बन गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






