झांसी। सिविल डिफेंस कोर, झांसी के चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना के मुख्य अतिथ्य, डॉ शील कुमार कोपरा डिप्टी चीफ वार्डन, एवं सुनील कुमार सिंह वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक के विशिष्ट आतिथ्य में घटना नियंत्रण अधिकारी, नगरा प्रभाग राज कुमार साहू के सौजन्य से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर किरन टेंट हाउस सीपरी बाजार झाँसी पर भीषण गर्मी के चलते लगभग दो हजार राहगीरो को शीतल जल एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल डिफेंस के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में नगरा प्रभाग के डिवीजनल वार्डन भूपेंद्र पाल खत्री, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, प्रभु दयाल साहू प्रगति शर्मा, पीयूष शर्मा ,पंडित सिया रामशरण चतुर्वेदी, कल्पना सिंह, नकुल कुशवाहा, हरविंदर सिंह, आदर्श मिश्रा, मुकेश कुमार, आशीष नरूला, कालका प्रसाद आदि द्वारा विशिष्ट सहयोग प्रदान किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





