Home उत्तर प्रदेश युवाओं के भविष्य के साथ किसी कीमत नही होगा खिलबाड़, पेपर लीक...

युवाओं के भविष्य के साथ किसी कीमत नही होगा खिलबाड़, पेपर लीक और सॉल्वर गैंग के खिलाफ जल्द बनेगा नया कानून

40
0

लखनऊ। सूबे के मुखिया ने मुख्यालय में अफसरों के साथ समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी दशा में खिलवाड़ न होने देने और जल्द ही सॉल्वर गैंग, पेपर लीक गैंग के खिलाफ नया कानून बनाने के निर्देश दिए है।शनिवार को मुख्यालय में आयोजित समीक्षा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में चयन परीक्षाओं की शुचिता पारदर्शिता और गोपनीयता को सुनिश्चित करने हेतु हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।साल्वर गैंग/पेपर लीक कराने जैसी गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए प्रदेश में शीघ्र नया कानून लागू करने जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेंगे।आज लखनऊ में विभिन्न चयन आयोगों के साथ बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजकीय माध्यमिक, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज अथवा साफ-सुथरे ट्रैक रिकॉर्ड वाले ख्याति प्राप्त सुविधा सम्पन्न वित्त पोषित शैक्षिक संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here