Home उत्तर प्रदेश एक ही परिवार के तीन सदस्यों के फंदे पर झूलते मिले शव,...

एक ही परिवार के तीन सदस्यों के फंदे पर झूलते मिले शव, मची सनसनी, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर

18
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। मृतकों में पति पत्नी और उनके बेटा है। घटना का कारण आपसी कलह बताया जा। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पथोरिया निवासी नीलेश का पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इसी के चलते उसकी पत्नी प्रियंका अपने मासूम बच्चे हिमांशु चार वर्ष के साथ मायके में प्रेमनगर थाना क्षेत्र में थाने के नजदीक रहती थी। प्रियंका की मां ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके यहां एक कार्यक्रम था। जिसमे निलेश शामिल होने आया था। तभी से वह उन्ही के घर रुका था। उन्होंने बताया कि आज उनकी रिस्तेदारी बल्लमपुर में एक कार्यक्रम था। जिसमे वह और उसका परिवार शामिल होने गए थे। घर पर प्रियंका उसका पति निलेश और मासूम बच्चा हिमांशु मोजूद थे। देर रात उन्हे सूचना मिली कि तीनो के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए है। इस सूचना पर कमलेश और परिजन पहुंचे। एक साथ तीन लोगों के कमरे के अंदर फंदे पर शव लटकने की सूचना पर भारी पुलिस बल और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गया। अभी पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। वही मृतक प्रियंका की मां का आरोप है कि निलेश आए दिन गृह कलेश करता था। उसने ही उसकी बेटी और नाती को फांसी के फंदे पर लटका कर खुद भी फांसी लगा ली। इस घटना से आउट इलाके में सनसनी फैली हुई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here