Home उत्तर प्रदेश जैसे ही खुली बैंक थोड़ी देर में निकलने लगा धुआं, ओर लग...

जैसे ही खुली बैंक थोड़ी देर में निकलने लगा धुआं, ओर लग गई आग, दमकल ने बुझाई आग

27
0

झांसी। इन दिनों भीषण गर्मी और तापमान के चलते आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन और फायर बिग्रेड सहित विधुत विभाग द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। इसके बावजूद ओवर लोड पड़ने पर हो रहे शॉर्ट सर्किट से आगजनी की घटनाएं काफी बढ़ रही। ऐसे ही आज सुबह हुआ। जहां बैंक का शटर खोलते ही थोड़ी देर में धुआं निकलने लगा और धुआं आग में तब्दील हो गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर तत्काल फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर मशक्कत के बाद काबू पा लिया।जानकारी के मुताबिक इलाईट सीपरी रोड स्थित आनंद पेट्रोल पम्प के सामने यश बैंक है। प्रतिदिन की तरह की आज सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही बैंक का शटर खोलकर कर्मचारी कार्य करने लगे। तभी एसी से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगते देख बैंक में अफरा तफरी मचने लगी। आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। तभी फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में बैंक का फर्नीचर अन्य दस्तावेज जलकर राख हो गए, किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।हांलाकी इस आगजनी में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बैंक कर्मी द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here