झांसी। झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में झांसी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि झांसी जैसे भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में नही उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का निर्माण करने वाली पार्टी है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं पहले विद्यार्थी परिषद में था, इसके बाद युवा मोर्चा और अब जलशक्ति मंत्री हूं। इसी प्रकार भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है, उन्होंने कहा आज का बूथ अध्यक्ष एक दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकत्ता पार्टी को अपनी मां समझता है, इसलिए पार्टी का कभी झंडा झुकने नही देता। उन्होंने कहा कि पूर्व में रही पार्टियां कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नही देते है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें हमारे त्योहार, नवरात्रि उत्सव पर लाइट नही मिलती थी, ओर डीजे चलाने की परमिशन नही मिलती थी। लेकिन योगी सरकार में अब ऐसा नहीं हो रहा ईद नवरात्रि हर त्योहार पर हर वर्ग को लाइट मिल रही। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग ले रहा है, चाहे हिंदू हो या मुस्लिम सभी को फ्री राशन, आवास, बिजली, पानी हर सुविधा मिल रही। उन्होंने कहा पहले कांवड़ यात्रा पर लाठियां चलती थी लेकिन योगी सरकार में अब हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जा रहे है। वही उन्होंने माफियाओं अपराधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी यह खत्म नहीं हुई बल्कि योगी के डर से छिप कर बैठे है। इन्हे बाहर निकलने का मौका नहीं देना है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





