झांसी। राष्ट्रहित देशहित में मतदान अधिक से अधिक कराने को लेकर हुई अधिवक्ताओं की संगोष्ठी। अधिवक्ता परिषद झांसी ईकाई द्वारा मतदाताओं को राष्ट्रहित व समाज हित में अधिक से अधिक मतदान करने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से ऋषभ होटल के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत अधिवक्ता समागम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद झाँसी ईकाई के अध्यक्ष हेमंत राव घाडगे एडवोकेट ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव सहक्षेत्र कार्यवाह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ व विशिष्ट अतिथि रामकेश प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ रहे इस अवसर पर उदय सोनी स्टैडिंग का कांऊसिल भारत सरकार अखिलेश मिश्रा एड, जीतेंन्द्र खरे, एड सुधीर सेवनिया, एड प्रदीप सक्सेना डी जी सी रेवेन्यू, मृदुल कांत श्रीवास्तव डी जी सी क्राइम, व बड़ी संख्या में अधिवक्ता बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय देव शर्मा ने किया तथा आभार केशवेन्द्र सिंह परिहार एड ने व्यक्त किया ।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





