झांसी। विश्व हिंदू महासंघ के संगठन में आज बड़ा फेरबदल किया गया है। इस फेर बदल में झांसी के हिंदुत्व के चेहरे में आने वाले अंचल अड़जरिया को विश्व हिंदू महासंघ का मंडल प्रभारी बनाया गया है। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक देवेंद्र प्रताप तोमर एवम महामंत्री डॉक्टर प्रेमलाल सिंह राणा का झांसी आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने संगठन पर विस्तार से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती और बल देने पर जोर करते हुए हिंदुत्व के रूप में पहचाने जाने वाले चेहरे अंचल अड़जरिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए घोषणा की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अंचल अड़जरिया को विश्वहिंदू महासंघ का मंडल प्रभारी बनाया गया है। अंचल को मंडल प्रभारी का पद भार मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उनका हार माला पहनाकर स्वागत किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






