झांसी। मां कामाख्या बालाजी सेवा मंडल तालपुरा के तत्वावधान में संस्थापक महंत संतोष कुमार के निर्देशन में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह जगह स्वागत सत्कार हुआ।मंगलवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मां कामाख्या श्री बालाजी मंडल सेवा संस्थान अंबेडकर नगर तालपुरा के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में छोटे छोटे बच्चे भगवानों के स्वरूप में रथ पर विराजमान होकर चल रहे थे। शोभायात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर नादन पुरा, गल्ला मंडी, न्यू बस स्टेंड होते हुए अंबेडकर तालपुरा तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत सत्कार हुआ। तत्पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमे सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समाजसेवी सुंदर सिंह चावला, मनीष यादव, राजीव साहू, लीलाधर, रामस्वरूप आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





