Home उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिक संघ जनपद शाखा का व्दि- वार्षिक अधिवेशन/चुनाव संपन्न

प्रयोगशाला प्राविधिक संघ जनपद शाखा का व्दि- वार्षिक अधिवेशन/चुनाव संपन्न

28
0

झांसी।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा झांसी के सानिध्य में संबद्ध संगठन उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिक संघ जनपद शाखा का व्दि- वार्षिक अधिवेशन / चुनाव रविवार को आई एम ए भवन में अशोक श्रीवास्तव (चुनाव संयोजक) डॉ रविंद्र कुमार सक्सेना (चुनाव अधिकारी) की देखरेख में संपन्न कराया गया ।अधिवेशन में मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा अध्यक्ष डॉ अनिल निरंजन एवं सचिव दिलीप कुमार चौरसिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर डा अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी। अधिवेशन की अध्यक्षता निरंजन प्रकाश पटेरिया ने की। निर्वाचन उपरांत प्रकाश केसरवानी मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष,सच्चिदानंद गुप्ता(जिला अस्पताल झांसी)जिला मंत्री, अजय कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,हरिओम सिंह,उपाध्यक्ष ,संजीव कुमार संयुक्त मंत्री,उत्कर्ष प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष,अभिषेक मिश्रा संगठन मंत्री,हरिओम शर्मा,सोनी आनंद संप्रेक्षक, देवेंद्र कुमार नवीन सोनी, रफत उल्ला खान, रणजीत सिंह, साकेत गौतम, चंदेश्वर यादव कार्यकारिणी सदस्य सभी पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here