झांसी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक राजनीतिक पार्टियों का अपनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है इसी संदर्भ में आज भारतीय जनता पार्टी विरधा एवं पाली मंडल द्वारा “कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम” का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पूरे उत्साह के साथ फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।समारोह ने अनुराग शर्मा ने कहा -गरीब, युवा, किसान और महिला सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सूझता। इन्होंने अनुच्छेद 370 का विरोध किया, राम मंदिर का विरोध किया, सीएए का विरोध किया। साथ ही शर्मा बोले -इस बार रामनवमी पर अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। 500 साल बाद ये पल आ रहा है, इसलिए रामटेक को, पूरे महाराष्ट्र को, पूरे देश को अद्भुत आनंद हो रहा है। लेकिन इंडी गठबंधन वाले प्राण प्रतिष्ठा के न्योता को भी ठुकरा दिया था। इसलिए इस बार इंडी गठबंधन वालों को उनकी पापों की सजा मिलनी चाहिए।राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत बोले -पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है।मोदी जी ने 10 साल में जो विकास कार्य किया है, वो सिर्फ ट्रेलर है। अभी हमें देश को बहुत आगे ले जाना है, हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है।मोदी जी की नीयत सही तो नतीजे सही है आज गांव की बेटियां ड्रोन उड़ा रही हैं।आज खेल के मैदान में हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं। आज इसरो के बड़े प्रोजेक्ट्स को महिलाएं हैंडल कर रही हैं। आज दुनिया में महिला पायलट्स का सबसे ज्यादा प्रतिशत भारत में हैं।ज़िला पंचायत अध्यक्ष बोले – मोदी जी के नेतृत्व में भारत की राजनीति बदल गई है। पहले लोगों को जातियों में बांटकर, समाज को बांटकर वोटबैंक की राजनीति की जाती थी, सिर्फ अपने को आगे बढ़ाने के परिवार राजनीति होती थी। लेकिन अब मोदी के नेतृत्व में विकासवाद की राजनीति होती है। ये अंतर आया है।इस दौरान,श्यामसुंदर सिंह ,गंधर्व लोधी जी ,हरिराम निरंजन ,दीपमाला कुशवाहा ,रमेश कुशवाहा ,रमेश लोधी ,बब्बू राजा बुंदेला ,महेश श्रीवास्तव , कुंजन सिंह राजपूत ,राजकुमार शर्मा ,अनंत राम उपाध्याय ,अशोक रावत ,मुन्ना रजक ,जगदीश पटेल ,बसंती लारिया ,राजेश लिटोरिया ,अजय पटेरिया जी ,उमाशंकर चौबे, रामू कुशवाहा ,अमर विश्वकर्मा ,पुनीत चौरासिया ,राजकुमार खटीक ,धनंजय यादव ,अनुपम चौबे ,दिनेश गोस्वामी ,माखन पटेल ,सोनू चौबे जी ,आलोक चौबे सहित अन्य जिला एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष ,ग्राम प्रधान गण ,देवतुल्य कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






