Home उत्तर प्रदेश तिलक और चंदन लगाकर किया नव संवत्सर का आगमन, काव्या गोष्ठी संपन्न

तिलक और चंदन लगाकर किया नव संवत्सर का आगमन, काव्या गोष्ठी संपन्न

26
0

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कैट के तत्वाधान में आज व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर नव विक्रम संवत 2081 के आगमन पर व्यापारी मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी संपन्न हुई !कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष को लोग भूलकर अंग्रेजी पद्धति को अपनाते हुए 1 जनवरी को नव वर्ष मनाते हैं हमें अपनी संस्कृति को अक्षण रखते हुए भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने की ओर ले जाने के लिए अपनी पुरातन परंपराओं को जीवित करते हुए आगे बढ़ाना होगी !इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सीपरी व्यापार महासमिति के अध्यक्ष डॉ विवेक बाजपेई, इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंडल के संरक्षक निर्देश मोदी, मयंक परमार्थी, संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रिंकू राय, राजीव डेगरे, सोनू उपाध्याय, शशिकांत कारलेकर, वीरेंद्र वर्मा, सक्षम शुक्ला, आदि ने अपने विचार व्यक्त किया !काव्य गोष्ठी में संदेश सरस, रामप्रकाश गुप्ता, नीरज दोहरे, लखन लाल ने काव्य एवं रचनाएं पढ़ी कार्यक्रम का संचालन कैट के जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया, एवं आभार शुभम गुप्ता ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here