Home उत्तर प्रदेश सियासत की बड़ी खबर, इंडिया गठबंधन को झटका, नही लड़ पाएंगी मीरा...

सियासत की बड़ी खबर, इंडिया गठबंधन को झटका, नही लड़ पाएंगी मीरा दीपक यादव चुनाव

30
0

झांसी। मध्यप्रदेश के राजनीति सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश के खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा दीपक यादव का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को मध्यप्रदेश के खजुराहो सीट से बड़ा झटका लगा है। चार अप्रैल 2024 को मीरा दीपक यादव ने इंडिया गठबंधन से खजुराहो सीट से पर्चा दाखिल किया था। जिसकी जांच और सुनवाई के दौरान उसे निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है की इसमें कई गड़बड़िया मिली है। निवाड़ी विधानसभा की वोटर लिस्ट लगाई गई जिसमे लोकसभा की लगाना चाहिए थी साथ ही कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नही किए गए। जिसको लेकर मीरा दीपक यादव का लोकसभा खजुराहो सीट से पर्चा निरस्त कर दिया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here