झांसी। आज मुरली मनोहर मंदिर बड़ा बाजार झांसी में फूलों की होली भक्तिमय भजनों के साथ खेलीं। सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंदिर व्यवस्थापक पंडित बसंत गोलवलकर ने भगवान का भव्य मनमोहक श्रृंगार किया। इस मौके पर सैकड़ो महिलाएं भजनों पर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, झांसी पवन गौतम, नगर निगम की उप महापौर श्रीमती सुशीला दुबे, अरविंद वशिष्ठ, अरविंद चतुर्वेदी कैलाश पाठक, गोपालाचार्य, कृष्ण कुमार चौधरी, संजय हौजरी, अमर सिद्ध,हेमंत अग्रवाल, मंजुल पुरोहित, मनु, सुधांशू सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। संचालन वेदांत ने व आभार पं हर्षल गोलवलकर ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






