Home उत्तर प्रदेश सपा को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी भाजपा में...

सपा को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी भाजपा में शामिल

28
0

झांसी। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति महकमे में हलचल तेज हो गई। आज समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पूर्व बड़ा झटका लग गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह परीक्षा लखनऊ पहुंचे और सपा का दामन छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। श्याम सुंदर सिंह को भाजपा के डिप्टी सीएम प्रदेश मंत्री, जलशक्ति मंत्री ने भाजपा की शपथ दिलाते हुए उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई। श्याम सुंदर सपा के कद्दावर नेता माने जाते है। उनके भाजपा में जाने से समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में काफी नुकसान होने का अंदेशा बताया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here