Home उत्तर प्रदेश महाशिरात्रि पर शिवालयों में रही श्रद्धालुओं की भीड़, बम बम भोले के...

महाशिरात्रि पर शिवालयों में रही श्रद्धालुओं की भीड़, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा शहर

33
0

झांसी। महाशिव रात्रि पर्व पर नगर के शिवालयों और किले में स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बम बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जलाभिषेक, हवन पूजन कर पुण्य लाभ लिया। झांसी किला में स्थित शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए सुबह से देर रात तक किले में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। सुबह से ही मंदिरों शिवालयों में श्रद्धालुओं की बम बम भोले जय कारों की गूंज देर रात रात सुनाई देती रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह जगह भंडारा, प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए। वही शहर के कई स्थानों पर शिवालयों से भगवान भोलेनाथ की बारात भी निकाली गई। शिवरात्रि के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सुबह से देर रात तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही जिला प्रशासन भी लगातार पुलिस प्रशासन के साथ मंदिरों शिवालयों का निरीक्षण करता रहा। मढिया महादेव मंदिर की शिव बारात में जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए थे। शिवालयों में जाने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नही हुई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here