Home उत्तर प्रदेश क्रेशर पर मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस जांच पड़ताल में...

क्रेशर पर मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

25
0


झांसी। बबीना थाना क्षेत्र क्षेत्र स्थित खैलार में बने क्रेशर पर देर रात एक मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही क्रेशर संचालक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर मौत होने का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र के बीएचईएल स्थित खैलार में मंगतोश्वर मिनरल के नाम से क्रेशर संचालित होता है। यहां काशी नगर निवासी रमेश तिवारी ट्रक चलाने तथा मजदूरी का कार्य करता है। देर रात वह क्रेशर पर मौजूद था। तभी उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर साथी मजदूर और परिजनों ने उसे मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका शव लेकर वापस क्रेशर पहुंचे और परिजनों ने आरोप लगाया की रमेश ट्रक चलाने का कार्य करता है, वह इलेक्ट्रिक रूम में कैसे पहुंचा और उसकी करंट लगने से मौत हुई है। उनका आरोप था कि रमेश को मारा गया है। वही क्रेशर संचालक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि रमेश की रात्रि में हालत बिगड़ी जिस पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां बताया गया की रमेश की मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनो पक्ष की बात सुनने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here