Home उत्तर प्रदेश आंधी बारिश से बबीना और रक्सा के कई गांवों में खड़ी फसल...

आंधी बारिश से बबीना और रक्सा के कई गांवों में खड़ी फसल हुई खराब

41
0

झांसी। बेमौसम आंधी बारिश से किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें गहराती जा रही है। लगातार बेमौसम हो रही बारिश और आंधी ने जनपद के कई ग्रामीण इलाकों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। जिसको लेकर किसान काफी परेशान है। वही शुक्रवार की दोपहर बाद हुई बेमौसम तेज आंधी और पानी ने खेतों मैं खड़ी गेंहू की फसल और सरसो, आदि को भारी नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को हुई आंधी बारिश ने बबीना के खैरा सहित कई गांव और रक्सा के सारमऊ, डोमागोर, पाली, आदि आधा दर्जन गांवो में खड़ी फसल को चौपट कर दिया है। किसानों को फसल बर्बाद होने पर शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here