Home उत्तर प्रदेश दिन दहाड़े घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत, हमलावरों को...

दिन दहाड़े घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत, हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

22
0

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में दिन दहाड़े दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही हमलावर घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे थे जिन्हे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी अंगद पाल उम्र करीब 22 वर्ष को उसके रिश्तेदारी के दो युवक मध्य प्रदेश के जिला जिला दतिया शंकर गढ़ निवासी जितेंद्र तथा बृजकिशोर आज दोपहर घर आए। किसी बात को लेकर अंगद और युवकों में कहा सुनी हो गई। तभी दोनो युवकों ने तमंचा निकाल कर अंगद को गोली मार दी। गोली लगते ही अंगद जमीन पर गिरकर घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर दोनो युवक वहां से भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनो को दबोच लिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही सीओ सदर सहित रक्सा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक घटना का कारण मृतक की बहन को ले जबरजस्ति ले जाना बताया जा रहा है। सूत्र बताते है की मृतक की बहन रीना की शादी मध्य प्रदेश के डबरा में हुई थी। लेकिन वह ससुराल वालों से अलग जितेंद्र के यहां किराए से मकान लेकर रहती थी। रीना को अंगद के पिता अपने साथ झांसी रक्सा में घर ले आए थे। आज जितेंद्र और उसका साथी रीना को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे।अंगद ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर हमलावरों ने उसे गोली मार दी। पुलिस घटना की सत्यता जानने के लिए जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here