Home उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अप्रैल में होगा त्रैमासिक चुनाव और अधिवेशन...

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अप्रैल में होगा त्रैमासिक चुनाव और अधिवेशन समारोह

29
0

झांसी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का माह अप्रैल में होगा वार्षिक अधिवेशन और त्रैमासिक चुनाव। यह जानकारी आज झांसी आए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया की उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का वार्षिक अधिवेशन और त्रैमासिक चुनाव होना है। त्रैमासिक चुनाव अप्रैल के महीने में होना है। इसलिए सदस्यता अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया की उनका संगठन का एक लाख व्यापारियों को जोड़ने का संकल्प है। उद्देश्य यह है कि प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में बैठे सभी व्यापारियों को जोड़ना है। उन्होंने बताया की उनके संगठन ने लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराकर उनका निस्तारण कराया। एक सप्ताह में दौरा किया जिसमे व्यापारियों की आई समस्या को ज्ञापन देकर बताया जाएगा। उन्होंने भोजला मंडी में चुनाव के समय जो दुकानें ली जाती है। उससे व्यापारियों का नुकसान होता था। इस पर शासन को समस्या बताकर उसका निस्तारण कराएंगे। पूरे प्रदेश में व्यापार मंडल गैर राजनीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया की जिस प्रकार सरकार ने टैक्स जमा करने को लेकर नियम बनाया है। उसको लेकर वह जल्द ही मुख्यमंत्री से भेंट कर टैक्स को जमा करने वाले बनाए गए नियम को लेकर वार्ता करेंगे और उसका निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक जैन सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here