Home उत्तर प्रदेश 2 सौ पचास करोड़ की धनराशि से होगा बौद्ध बिहार का सौंदर्यकरण

2 सौ पचास करोड़ की धनराशि से होगा बौद्ध बिहार का सौंदर्यकरण

29
0

झांसी। बबीना विधान सभा क्षेत्र स्थित पारीक्षा में स्थित बुद्ध बिहार चैरिटेबल ट्रस्ट में पर्यटन विकास एवम सौंदर्य करण के लिए शासन की ओर से दो सौ पचास करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई। जिससे बुद्ध बिहार का सौदरीय करण और पर्यटन स्थल बनेगा।बुधवार को लक्ष्मी गेट बाहर ओम शांति नगर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विधायक राजीव सिंह पारीक्षा, राज्यमंत्री हर गोविंद सिंह कुशवाह, कुमार कश्यप महाथेरों ने जानकारी देते हुए बताया की बुंदेलखंड का सबसे बड़ा परीक्षा का बुद्ध विहार है। उसका सौन्दर्य करण विकास कार्य होने से वहां पर्यटल स्थल बनेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए भंते कुमार कश्यप द्वारा बुद्ध बिहार में देश विदेश से आने वाले अनुयाईयों को देखते हुए वहां का सौंदर्य करण कराने का प्रस्ताव जिला प्रशासन शासन के समक्ष रखा था। इसी प्रस्ताव को लेकर विधायक बबीना राजीव सिंह ने शासन, मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री से मांग करते हुए प्रस्ताव शासन के समक्ष रखा था। जिसे शासन ने स्वीकृत करते हुए उसके विकास सौंदरीय के लिए दो सौ पचास करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस पर उन्होंने शासन का अभिवादन करते हुए हर्ष व्यक्त किया। विधायक ने बताया की इसमें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष/राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाह का विशेष योगदान रहा। इसके सौंदरिय करण के लिए पहली किस्त 197 लाख की उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास लिमिटेड को अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने कहा शीघ्र ही परीक्षा का बौद्ध विहार में विकास कार्य सौंदरीय करण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के विकास को हमेशा तत्पर है, ओर आगे भी यह डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड में विकास की गंगा बहाती रहेगी। उन्होंने कहा रोजगार भी जल्द शुरू होने वाले है, जिससे बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि बाहर के लोग बुंदेलखंड में रोजगार करने आयेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here